. लॉकडाउन के बीसीसीआई (BCCI) ने देश भर में क्रिकेट के मैच पर बैन लगाया हुआ है. इसके कारण सभी भारतीय क्रिकेटर घर में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं. क्रिकेट मैदान से दूर घर पर खिलाड़ी क्या कर रहे हैं इस बात की झलक वह सोशल मीडिया दिखाते रहते हैं. भारतीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी हाल ही में एक वीडियो डालकर फैंस को बताया कि आखिर लॉकडाउन में उनका समय कैसे बीत रहा है.
रोहित ने दिखाया कैसे बिताते हैं दिनरोहित ने वीडियो शेयर किया है उसके मुताबिक वह सुबह उठकर जूस पीते हैं. इसके बाद वह फिट रहने के लिए घर पर ही कुछ एक्सरसाइज करते हैं. नाश्ता करने के बाद अपनी बेटी समायरा (Samaira) के साथ कुछ वक्त बिताते हैं. इसके बाद रोहित अपने कपड़े धोते हैं और चीजों को जगह पर रखते हैं. साफ-सफाई करने में रोहित की बेटी भी उनकी मदद करती है. वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि रोहित खाना बनाने में पत्नी रितिका साझदेह की मदद करते हैं. खाना खाने के बाद वह परिवार के साथ फ्रेंड्स सीरीज देखते हैं. रोहित इस दौरान अपनी बेटी के साथ एक्सरसाइज करते भी दिखे.

रोहित को बनाया गया 'क्रिक किंगडम' का ब्रांड एंबेसडरभारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दुबई (Dubai) की क्रिकेट एकेडमी 'क्रिक किंगडम' के ब्रांड एंबेसडर बन गए है. कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण विश्व के लगभग सभी खेल टूर्नामेंट टाले या रद्द कर दिए गए हैं. ऐसे में यह एकेडमी वायरस खत्म होने के बाद ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराएगी. इस प्लेटफॉर्म पर कई स्टूडेंट्स, कोच, एकेडमी और अन्य संस्थाएं जुड़ सकती हैं. इस एकेडमी में मुंबई के मध्यम तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी मेंटर हैं.
आईपीएल हो चुका है स्थगितकोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के तीन मई तक बढ़ाए जाने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों को टूर्नमेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है. बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि अगली सूचना तक इस टूर्नामेंट को स्थगित किया जा रहा है. बोर्ड ने इस बारे में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टीम मालिकों, ब्रॉडकास्टर, स्पॉन्सरों और स्टॉकहोल्डरों को जानकारी दे दही है.