Thursday, 16 April 2020

सचिन के गलती करने का इंतजार करते थे : पोलक


 दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलक ने कहा है कि महान बल्लेबाल सचिन तेंडुलकर को भी ऑस्ट्रेलिया में शॉर्ट गेंदों को खेलने में परेशानी आई थी. विश्व के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल रहे पोलक ने कहा कि ऐसा भी समय था, जब तेंडुलकर के खिलाफ उनकी सभी योजनाएं विफल रहती थीं और वह उनके गलती करने का इंतजार करते थे. विशेषकर उपमहाद्वीप में, तब उन्हें भरोसा नहीं होता था कि वह लोग इस खिलाड़ी को आउट कर सकते हैं.'
पोलक के अनुसार एक बार सचिन ने उनसे कहा था कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करने में परेशानी होती थी पर वह विकेटकीपर और स्लिप के ऊपर से शॉट खेलकर इस प्रकार की गेंदों से निपटने में सफल रहे थे. पोलक ने कहा, 'उन्होंने एक बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने को लेकर मेरे साथ बात की थी और कहा था कि उन्हें अब शॉर्ट पिच गेंदबाजी का सामना करने में दिक्कत होती है साथ ही यह भी बताया कि किस प्रकार वह विकेटकीपर और स्लिप के ऊपर से इन्हें खेलने में सफल रहे थे.'