Monday, 13 January 2020

भारतीय टीम से कटा ऋषभ पंत का पत्ता, ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध नहीं खेलेंगे


मंगलवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. मीडिया में ऐसी खबरें आ रही है कि मुंबई वनडे मैच में भारतीय टीम को लेकर एक बड़ा फैसला हो सकता है. ऐसी खबरें हैं कि ऋषभ पंत को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
मुंबई वनडे मैच में भारतीय टीम में बतौर विकेटकीपर केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि प्लेइंग इलेवन से ऋषभ पंत का पत्ता कट सकता है. यह कयास विराट कोहली द्वारा दिए गए उस बयान के बाद लगाए जा रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि वह केएल राहुल, रोहित शर्मा और शिखर धवन तीनों को एक साथ मौका दे सकते हैं.
विराट ने मुंबई वनडे से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वो इन तीनों बल्लेबाजों को प्लेइंग इलेवन में जगह देकर खुद नंबर चार पर सकते हैं. अगर विराट कोहली नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं तो श्रेयस अय्यर नंबर 5 पर खेलेंगे और केदार जाधव नंबर 6 पर खेलेंगे.
ऐसे में ऋषभ पंत के नंबर 7 पर खेलने का कोई मतलब नहीं है. नंबर 7 पर रविंद्र जडेजा का खेलना तय है. वहीं इसके बाद शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को मौका मिल सकता है. यानी विराट के बयान से पता चल रहा है कि प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत का खेलना मुश्किल है.