Wednesday, 1 April 2020

इन 5 खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह धोनी के बाद किया था डेब्यू अब ले लिया है संन्यास, अब तक फिट हैं माही


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का पिछले कुछ महीनों से लगातार टीम से दूर हैं। महेन्द्र सिंह धोनी पिछले साल खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद से टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। इसके बाद तो भारतीय क्रिकेट टीम ने कई सीरीज खेली लेकिन एक में भी धोनी का नाम विचार नहीं किया गया।
एमएस धोनी के बाद डेब्यू करने वाले ये 5 खिलाड़ी ले चुके हैं संन्यास
जिस तरह से धोनी को लगातार टीम से दूर रखा जा रहा है उसके बाद जो अटकलों का बाजार भी गरम है कि अब तो धोनी का करियर खत्म हो सकता है या भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उनसे दूर सोचना शुरू कर दिया है। धोनी के बारे में संन्यास की खबरें काफी तेज रही हैं।
टीम इंडिया के दिग्गज कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी ने साल 2004 के अंत में अपने इंटरनेशनल करियर का डेब्यू किया था जिसके बाद से वो 15 साल से सक्रिय हैं। लेकिन आपको आज हम उन 5 खिलाड़ी के बारे में बताते हैं जो धोनी से बाद डेब्यू करने में कामयाब रहे लेकिन अब हैं संन्यासी…
अंबाती रायडू
भारतीय क्रिकेट के एक अनुभवी बल्लेबाजों में से एक अंबाती रायडू को भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मौका नहीं मिला है लेकिन वो घरेलू क्रिकेट के एक बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी माने जाते हैं। अंबाती रायडू को पिछले साल भारतीय क्रिकेट टीम में पूरी तरह से स्थापित माना जाता था लेकिन उन्हें विश्व कप की स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया तो उन्होंने निराश होकर संन्यास ले लिया।
अंबाती रायडू ने हालांकि इसके बाद जरूर संन्यास वापस खींच लिया लेकिन अब तो ना तो उनकी टीम इंडिया में वापसी आसान है और ना ही वो ज्यादा समय घरेलू क्रिकेट में रह पाएंगे ऐसे में धोनी के बाद डेब्यू करने का बाद भी रायडू का करियर खत्म होने के कगार पर है।
प्रज्ञान ओझा
भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुके स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने बहुत ही कम समय में खास नाम कर लिया था। हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा कमाल के फिरकी गेंदबाज थे जिन्होंने अपनी फिरकी में कई बड़े बल्लेबाजों को फंसाया है। ओझा भारतीय टीम में भी टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलने में कामयाब रहे।
महेन्द्र सिंह धोनी के बाद भारतीय टीम में आने वाले उनकी कप्तानी में ओझा ने बहुत ही कमाल किया। लेकिन साल 2013 के बाद उन्हें कोई मौका हाथ नहीं लगा। इंतजार करते-करते प्रज्ञान ओझा ने अपने क्रिकेट करियर को थामने का फैसला किया। यानि वो धोनी के बाद आने पर भी संन्यास ले चुके हैं।
मनप्रीत गोनी
भारतीय क्रिकेट टीम में साल 2008 में आईपीएल के बाद कई खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका हाथ लगा। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद कई ऐसे खिलाड़ी रहे जो भारत खेलने में कामयाब रहे इनमें से एक रहे तेज गेंदबाज मनप्रीत गोनी… पंजाब के इस तेज गेंदबाज को धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला।
वैसे मनप्रीत गोनी ज्यादा समय भारतीय टीम के साथ नहीं खेल सके और एक छोटे से करियर के बाद संन्यास को मजबूर हो गए गोनी ने हाल ही में साल 2018-19 के घरेलू सीजन के बाद सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
मुनाफ पटेल
भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुके मुनाफ पटेल एक बेहतरीन तेज गेंदबाज के तौर पर सामने आए। मुनाफ पटेल ने अपनी लाइन-लैंथ भरी गेंदबाजी से हर किसी को बहुत ही प्रभावित किया। मुनाफ पटेल कुछ साल तक लगातार भारतीय टीम से खेलने में कामयाब रहे जिन्होंने 2011 का विश्व कप भी खेला।
2011 में विश्व कप की चैंपियन टीम का हिस्सा रहने वाले मुनाफ पटेल इसके बाद धीरे-धीरे गायब होते रहे। मुनाफ पटेल को इसके बाद कोई मौका हाथ नहीं लगते देख उन्होंने साल 2018 में संन्यास की घोषणा कर दी।
प्रवीण कुमार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार एक बेहतरीन तेज गेंदबाज रहे हैं। प्रवीण कुमार ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। साल 2007 में भारतीय टीम में प्रवेश करने वाले प्रवीण कुमार वैसे तो ज्यादा लंबा नहीं चल सके लेकिन जितने साल खेले उसमें उनका प्रदर्शन बहुत ही खास रहा।
प्रवीण कुमार ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में अपनी भूमिका को अदा किया। उन्होंने भारत के लिए 6 टेस्ट, 68 वनडे और टी20 मैच भी खेले हैं लेकिन खासकर अपने घरेलू करियर में बुरे बर्ताव ने उन्हें हमेशा परेशानी में डाला और आखिर में वो जल्द ही टीम से दूर हो गए। साल 2018 में उन्होंने आखिरी बार टी10 क्रिकेट खेला जिसके बाद संन्यास की घोषणा कर डाली।