
पूरी दुनिया में इन दिनों तो कोरोना वायरस ने तबाही मचायी हुई है। कोरोना के कहर से पार पाना फिलहाल तो दुनिया के तमाम देशों के हाथों में नजर नहीं आ रहा है। जिससे दुनिया के करीब-करीब सभी देश पूरी तरह से तबाही में फंसे हुए हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच दुनियाभर में हर क्षेत्र में असर दिखायी पड़ रहा है।
कोरोना को देखते हुए आईपीएल का आयोजन लग रहा है मुश्किल
कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए ही भारत सरकार ने भारत में 14 अप्रेल तक लॉकडाउन कर दिया है तो उस घोषणा से पहले ही बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन को 15 अप्रेल तक के लिए टाल दिया था। वैसे आईपीएल 29 मार्च से शुरू होने वाला था।
लेकिन जिस तरह से इन दिनों तो दुनियाभर में तबाही का आलम है उसे देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी से मिलकर 15 अप्रेल तक के लिए टाल दिया जिसके बाद में अब आयोजन कब होगा ये मुश्किल से कहा जा सकता है।
राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बदाले ने दी अपनी प्रतिक्रिया
आईपीएल को लेकर वैसे तो कोई स्पष्टता सामने नहीं आयी है लेकिन राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बदाले ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। मनोज बदाले ने आईपीएल के आयोजन को लेकर हर बात सामने रखी है।
मनोज बदाले ने कहा कि हमारे पास बीसीसीआई के मालिकों के रूप में कई फैसले हैं, इस बारे में बात करने के लिए कि वे योजनाएं क्या हो सकती हैं, लेकिन ये स्पष्ट रूप से स्थगित होने जा रहा है और इस चरण में ये स्पष्ट नहीं है कि ये साल के अंत में हो सकता है या नहीं।
आईपीएल को केवल कोहली या धोनी नहीं, विदेशी खिलाड़ी भी बनाते हैं खास
बीसीसीआई वैसे टूर्नामेंट को छोटा करने आयोजन करने के मूड़ में है उसे लेकर बदाले ने कहा कि ' क्रिकेट कैलेंडर बहुत ही पैक है। विशेष रूप से सात सप्ताह का टूर्नामेंट के लिए बहुत कम अंतराल है, इसलिए मुझे संदेह है कि भले ही एक अंतर हो, ये छोटा टूर्नामेंट शायद ही होगा।'
' और आईपीएल की विशिष्टता ये है कि ये दुनियाभर में बहुत ही अच्छा हो जाता है, इसलिए ये केवल बीसीसीआई, मालिकों और भारत सरकार के बीच सहयोग नहीं है, आपको दूसरे क्रिकेट बोर्ड के सहयोग की भी जरूरत है। क्योंकि क्या आईपीएल को खास बनाने के लिए सिर्फ कोहली और नहीं ही नहीं हैं बल्कि स्टोक्स, वार्नर और बटलर भी मौजूद हैं। '