
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में दोनों टीमें जीतने के लिए जी जान लगा देंगी. भारतीय टीम पिछली सीरीज में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी. इस वनडे सीरीज में कप्तान कोहली और रोहित शर्मा 3 दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
1- रोहित शर्मा अगर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे सीरीज में 56 रन बना लेते हैं तो उनके अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 9000 रन पूरे हो जाएंगे और वह यह कारनामा करने वाले भारत के सातवें बल्लेबाज होंगे.
2- रोहित शर्मा जब भी साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मैच से करते हैं तो वह शतक लगाते हैं. रोहित ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 133 रन की पारी, जबकि 2016 में नाबाद 171 रन की पारी और 2015 में 138 रन की पारी खेली थी.
3- रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 93 छक्के लगा चुके हैं. रोहित शर्मा इस सीरीज में अगर 7 छक्के और लगा देते हैं तो उनके ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 100 छक्के हो जाएंगे और वह यह कारनामा करने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज होंगे. जबकि क्रिस गेल 130 छक्के लगा चुके हैं.
4- विराट कोहली अगर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध इस वनडे सीरीज में एक शतक लगाते हैं तो वह बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे. इतना ही नहीं विराट कोहली एक शतक लगाते ही बतौर कप्तान सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी होंगे.