Monday, 13 January 2020

रोहित शर्मा का मुरीद हुआ यह दिग्गज पाकिस्तानी, बोला- उनकी बल्लेबाजी के दौरान मैं टीवी से चिपक जाता हूं


पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक जहीर अब्बास ने भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जब रोहित शर्मा क्रीज पर होते हैं तो वह टीवी स्क्रीन के सामने से नहीं हटते हैं. रोहित की तारीफ करते हुए जहीर अब्बास ने कहा कि उसकी बल्लेबाजी देखकर काफी संतोष मिलता है. उसे खेलते देखना बहुत शानदार अनुभव है. मैं इस बात का मुरीद हूं कि रोहित मनचाही जगह पर शॉट खेल लेते हैं. वह गेंद को बहुत जल्दी पकड़ लेते हैं जो बहुत खास है.
India's Rohit Sharma raises his bat to celebrate scoring fifty runs during the third and final one-day international cricket match of the series between India and West Indies in Cuttack, India, Sunday, Dec. 22, 2019. (AP Photo/Mahesh Kumar A.)
2019 में ऐसा रहा है प्रदर्शन
साल 2019 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है. वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. रोहित शर्मा ने विश्वकप टूर्नामेंट में 5 शतक लगाए. इस फॉर्मेट में रोहित ने 7 शतक और 6 अर्धशतक लगाए. जहीर अब्बास ने आगे कहा कि विराट कोहली भी बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाज है. इसमें कोई शक नहीं है. वह भारतीय टीम की रीड की हड्डी है.
उन्होंने आगे कहा कि मुझे रोहित की बल्लेबाजी देखने में मजा आता है. जब मुझसे कोई विराट कोहली के बारे में पूछता है तो मैं यही कहता हूं कि कोहली कुछ कम नहीं है. कोहली तो कोहली है. मुझे दोनों बल्लेबाजों को देखने में बहुत अच्छा लगता है. बता दें कि भारतीय टीम मंगलवार से ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे सीरीज का आगाज करने वाली है औ इस सीरीज में दोनों बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलेगा.