Saturday, 11 January 2020

देश में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बोले गावस्कर, मुश्किल हालात से उबर जाएगा भारत


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शनिवार देश भर में हो रहे छात्रों का विरोध प्रदर्शन पर कहा कि मौजूदा मुश्किल हालात से भारत निकल जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे अतीत में वह कई संकट की स्थितियों से निपटने में सफल रहा है वैसे ही इस मुश्किल समय से भी बाहर निकल जाएगा। पिछले कुछ हफ्तों में देश भर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ सबसे पहले जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में छात्रों का विरोध देखने को मिला। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र भी इस कानून के खिलाफ सड़क पर उतर गए। कुछ दिन पहले ही जेएनयू में कुछ नकाबपोश लोगों ने हिंसा भी फैलाई।

गावस्कर ने 26वें लाल बहादुर शास्त्री स्मृति व्याख्यान के दौरान कहा कि देश मुश्किल में है। हमारे कुछ युवा सड़कों पर उतरे हुए हैं, जबकि उन्हें अपनी कक्षाओं में होना चाहिए। सड़कों पर उतरने के कारण उनमें से कुछ को अस्पताल जाना पड़ा।'
Sunil Gavaskar: Country is in turmoil. Some of our youngsters are out in streets instead of being in classrooms&some of them are ending up in hospitals for being out on streets. Admittedly, majority is still in classrooms trying to forge career&to build&take India forward.
4,206 people are talking about this


70 वर्षीय गावस्कर ने कहा कि इनमें से अधिकतर छात्र कक्षाओं में हैं, अपना भविष्य को बेहतर बनाने और देश को आगे ले जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। एक देश के रूप में हम तभी आगे बढ़ सकते हैं, जब हम सभी एकजुट हों। जब हम सभी सामान्य भारतीय हैं। खेल ने हमें यही सिखाया है।