
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
दिग्गज सचिन तेंदुलकर के '2011 विश्व कप जीत के जश्न को खेल की दुनिया में पिछले 20 साल के सबसे बेहतर लम्हों को जगह दी गई है। इन लम्हों को लॉरेस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। लॉरेस अवॉर्ड खेलों की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबला छह विकेट से जीतने के बाद खिलाड़ियों ने सचिन को कंधे पर उठाकर मैदान का चक्कर लगाया था। सचिन के इस लम्हे को 'कैरीड ऑन द शोल्डर्स ऑफ ए नेशन' शीर्षक दिया गया है। पुरस्कार के लिए वोटिंग 10 जनवरी से 16 फरवरी तक होगी। विजेता की घोषणा 17 फरवरी को बर्लिन में होगी।महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम 2011 में वन-डे में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप जीता था। वह सचिन का छठा विश्व कप था। उससे पहले वे 2003 में फाइनल खेले थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।