टाइटल पढ़ने के बाद सबसे पहले आपके मन में यही ख्याल आया होगा कि अपनी मां से तो हर कोई प्यार करता है तो इसमें नई बात क्या है। आपकी बात बिल्कुल सही है लेकिन बताने का सिर्फ एक ही तरीका होता है। अपनी मां से कोई भी अगर प्यार करता है तो उसे हिंदी भाषा में प्यार करना ही लिखा जाएगा। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट भी उन्हीं करोड़ों लोगों की तरह है, जो अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं। यह सितारा अपनी मम्मी के बहुत करीब है। अपने मां के प्रति आलिया भट्ट का यही प्यार हाल ही में एयरपोर्ट पर देखने को भी मिला।
देश के बाहर रवाना होने के लिए आलिया भट्ट अपनी मम्मी के साथ महंगी गाड़ी में सवार होकर घर से एयरपोर्ट को पहुंची। गाड़ी से उतरते ही आलिया ने अपनी मम्मी का हाथ थाम लिया। उन्होंने दो पल के लिए भी अपनी मां का हाथ नहीं छोड़ा। वह हाथ थाम कर ही फ्लाइट अटेंड करने के लिए गई। उनका इस तरीके से हाथ थामना बताता है कि उन्हें अपनी मां से कितना प्यार है।
आलिया भट्ट की मां का नाम सोनी राजदान है। आलिया के पिता महेश भट्ट ने सोनी राजदान से साल 1986 में दूसरा विवाह किया था। महेश और सोनी की लव स्टोरी बहुत मशहूर है। आपको बता दें कि सोनी राजदान अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। 2 महीने पहले उन्होंने कहा था कि वह पाकिस्तान जाकर खुश रह सकती हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था।
अगर बात करें आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की तो आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग मे व्यस्त रहती हैं। इसके अलावा उनके पास कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं, जिनको लेकर वह व्यस्त हैं। अपने काम के अलावा यह अभिनेत्री अपने अफेयर की वजह से की सुर्खियों में रहती है। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट का अफेयर चल रहा है।


