बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस बोली जाने वाली श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की काफी शूटिंग वह खत्म कर चुकी हैं और काफी शूटिंग अभी बाकी है। जो शूटिंग अभी होनी बाकी है उसमें श्रद्धा कपूर धुआंधार डांस करेंगी, जिसके लिए वह आजकल प्रैक्टिस कर रही हैं। डांस की प्रैक्टिस के लिए यह खूबसूरत अभिनेत्री रोजाना तौर पर डांस क्लास के लिए जाती है। डांस प्रैक्टिस के दौरान ही इस अभिनेत्री कुछ ऐसी शरारत की है, जो उनके चाहने वालों को काफी रास आ रही है।
डांस क्लास में अपनी डांस प्रैक्टिस खत्म करने के बाद श्रद्धा कपूर डांस क्लास की फर्श पर लेटकर शरारत करती हुई नजर आई। वह फुल मस्ती के मूड में थी इसीलिए उन्होंने लेट कर खूब शरारत की। इस दौरान वह दीवानगी के साथ नाचती हुई भी नजर आई। उनकी इस शरारत का एक वीडियो बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने बनाया है, जिससे हमने तस्वीरें निकाली हैं। इन तस्वीरों में आप श्रद्धा कपूर की शरारत साफ तौर पर देख सकते हैं।
फिल्म स्ट्रीट डांसर के मुख्य अभिनेता वरुण धवन हैं। वरुण धवन भी श्रद्धा कपूर के साथ डांस प्रैक्टिस में व्यस्त रहते हैं। वरुण भी श्रद्धा कपूर की तरह शरारती है। वह श्रद्धा के साथ कुछ ना कुछ हंसी मजाक करते रहते हैं। शूटिंग के दौरान वो श्रद्धा कपूर के सामने कैमरा लगाए रहते हैं। वह श्रद्धा की कई ऐसी वीडियोज शूट कर चुके हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
स्ट्रीट डांसर के लिए चर्चा में बनी हुई अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी शादी की खबरों की वजह से भी काफी सुर्खियों में है। ऐसा कहा जा रहा है कि श्रद्धा कपूर इस साल के अंत तक सात फेरे लेकर घर बसा सकती हैं। एक फोटोग्राफर को उनका दूल्हा बताया जा रहा है। ऐसी खबरें कुछ महीने पहले भी आई थी और आजकल ऐसी खबरों का माहौल फिर से गर्म चल रहा है।


