Sunday, 19 January 2020

बॉलीवुड में आकर कम उम्र में ही पैसों के साथ-साथ नाम और शोहरत कमा रही है ये 5 अभिनेत्रियां


बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में किसी को कामयाबी मिलने में सालों लग जाते हैं तो कोई एक या दो फिल्में करके ही लाइमलाइट में आ जाता है। ऐसे में आज हम आपको उन पांच अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो बहुत ही कम उम्र में बॉलीवुड में आकर लोगों के दिलों पर छा गई है और इस इंडस्ट्री से आज करोड़ों रुपए कमा रही है।

1. सारा अली खान




पिछले साल फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान की उम्र सिर्फ 23 वर्ष है। उनकी दूसरी मूवी 'सिंबा' भी ब्लॉकबस्टर रही। अब वह एक बड़ी स्टार बन गई है और कार्तिक आर्यन के साथ अपनी तीसरी फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रही है।

2. तारा सुतारिया





23 वर्षीय तारा सुतारिया ने हाल ही में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा है। यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन तारा लोगों के दिलों पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। फिलहाल वह एक और बड़ी मूवी साइन कर चुकी है जिसका नाम है 'मरजावां'। यह 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है और इसमें रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल पर है। इसके अलावा वह 'आरएक्स 100' की हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी।

3. अनन्या पांडे





तारा सुतारिया की तरह अनन्या पांडे ने भी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से खूब नाम कमाया है। वह अभी सिर्फ 20 साल की हैं। कार्तिक आर्यन के साथ उनकी अगली मूवी का नाम है 'पति-पत्नी और वो'। इतनी कम उम्र में सिर्फ 2 फिल्में साइन करके ही करोड़ों रुपए कमा चुकी है।

4. जान्ह्वी कपूर





22 साल की जान्ह्वी कपूर अब तक सिर्फ फिल्म 'धड़क' में नजर आई है। लेकिन अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल और खूबसूरती की वजह से वह हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। इंडस्ट्री में अब उनकी तुलना मां श्रीदेवी के साथ किया जाता है। धड़क के बाद वह और दो फिल्में साइन कर चुकी है। इनमें से एक है गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'कारगिल गर्ल' और दूसरी करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही 'तख्त'। दोनों ही फिल्मों के लिए उन्होंने मोटी फीस चार्ज की है।

5. आलिया भट्ट





बहुत ही कम समय में आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गई है। अपने दमदार एक्टिंग के बल पर 26 साल की आलिया ने काफी पहले ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। कई बड़ी-बड़ी मूवीज में काम करके इस उम्र में ही वो करोड़ों रुपए की मालकिन बन चुकी है। फिलहाल उनकी अपकमिंग फिल्मों के नाम है सड़क 2, ब्रह्मास्त्र और इंशाल्लाह।

6. जायरा वसीम





दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम को भला कौन नहीं जानता। सिर्फ 18 वर्षीय इस एक्ट्रेस ने अपने धर्म के चलते हाल ही में बॉलीवुड छोड़ दिया है। उनका कहना था कि बॉलीवुड उन्हें अल्लाह से दूर कर रहा है। अब उन्हें आखरी बार अपकमिंग मूवी 'द स्काई इज़ पिंक' में देखा जाएगा।