Sunday, 19 January 2020

200 करोड़ का बंगला, 350 करोड़ का प्राइवेट प्लेन, किस्मत से सुपरस्टार बना यह गरीब लड़का

हर सुपरस्टार के सुपरस्टार बनने के पीछे कई बड़ी बड़ी कहानियां है। कुछ सुपरस्टार को बॉलीवुड में एंट्री विरासत के तौर पर मिली है, तो कुछ ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में कामयाबी हासिल की है। आज हम आपको एक ऐसे भी सुपरस्टार के बारे में बताएंगे, जिसे उसकी किस्मत ने बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना दिया। इस सुपरस्टार का नाम है शाहरुख खान।
Related image
शाहरुख खान ने पर्दे पर अपनी फिल्मों के जरिए प्यार की कई मिसाल दी है, लेकिन आपको बता दे कि उनकी रियल लाइफ प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नही है। शाहरुख खान के माता-पिता की मौत के बाद उनकी लाइफ बहुत मुश्किल रही। उनके पास पैसे भी नही थे, उस वक्त उनका बस एक ही सहारा उनकी प्रेमिका गौरी थी।


शाहरुख खान उस वक्त कामयाब भी नही थे, और हिंदू भी नही थे। इसलिए गौरी के मां-बाप इनकी शादी के लिए तैयार नहीं हुए, और गौरी को मुंबई भेज दिया था। उस वक्त शाहरुख खान टीवी सीरियल्स में काम करते थे। काम छोड़कर अपने प्यार के लिए 10 हजार लेकर मुंबई आ गए। गौरी को ढूढने में उनके सारे पैसे खत्म हो गए, और उन्हें स्टेशन पर रात बितानी पड़ी।


बहुत ढूढने और परेशान होने के बाद एक दिन अचानक उनकी मुलाकात गौरी से समंदर किनारे घूमते हुए हो गई, और उसके बाद ही शाहरुख खान की किस्मत बदल गई। दिल्ली में सीरियल्स में काम करने की वजह से उन्हें पहचान मिल चुकी थी। किसी तरह उनकी मुलाकात 'शोले' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर जे पी शिप्पी और हेमा मालिनी से हुई, और उन्हें 'दिल आशना है' सहित 5 फिल्मों के लिए कास्ट कर लिया गया।


इसके बाद उनकी किस्मत चमक गई। गौरी के परिवार वाले ने शादी के लिए मान गए, और दोनों की शादी पूरी रीति रिवाज के साथ की गई। उनकी पहली फिल्म 'दीवाना' साल 1992 में रिलीज हुई, और उसके बाद से शाहरुख खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिन रात मेहनत करके एक-एक करके कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए, और आज बॉलीवुड के बादशाह कहलाते हैं।


शाहरुख खान ने साल 1995 में 15 करोड़ का एक बंगला मन्नत खरीदा, जिसकी कीमत आज करीब 200 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास करीब 780 मिलियन डॉलर यानी करीब 55 अरब रुपये की संपत्ति है। आपको बता दे कि इनका अपना एक प्राइवेट प्लेन है, जिसकी कीमत करीब 350 करोड़ है।