Wednesday 24 June 2020

सुशांत सिंह राजपूत और लॉरेन गॉटलिब का WHATSAPP CHAT वायरल, ऐक्‍टर ने कही थी स्‍ट्रगल की बात


Sushant Singh Rajput Last Whatsapp Chat With Lauren Gottlieb Will Make You Respect Him More!
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने उनके कई जिगरी दोस्तों को काफी डिसटर्ब कर दिया है। सुशांत, जो उन्हें इंस्पायर करते थे, वह अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। लॉरेन गॉटलिब भी सुशांत सिंह राजपूत की बहुत अच्छी दोस्त थीं। लॉरेन गॉटलिब पेशे से कोरियोग्राफर हैं। हाल ही में लॉरेन गॉटलिब ने सोशल मीडिया पर सुशांत संग की व्हॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। इसमें सुशांत ने माना है कि वह एक आउटसाइडर थे लेकिन उन्होंने कभी सपने देखने बंद नहीं किए। मेहनत कर आगे बढ़ते गए। टीवी से फिल्मी दुनिया का सफर तय किया। 
लॉरेन गॉटलिब और सुशांत सिंह राजपूत की ये चैट फिल्म ‘एमएस धोनी’ के रिलीज के बाद के दौरान की है। यह साल 2016 की है, जिसे लॉरेन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुशांत इसमें लिखते हैं कि आपको पहले खुद को तैयार करना होता है तब दुनिया आपको फॉलो करती है। टीवी से फिल्म में आने का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा था। इसके अलावा सुशांत इस चैट में खुद को एक साधारण-सा दिखने वाला लड़का भी बता रहे हैं। वह यहां तक कहते नजर आ रहे हैं कि उनके अंदर साधारण टैलेंट था लेकिन उनकी हिम्मत और भरोसे ने उन्हें यहां तक पहुंचाया। पढ़ें व्हॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट्स...
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर लड़ाई छेड़ दी है। कई सेलेब्स सामने आकर इसपर अपनी राय रख रहे हैं और उन्होंने कितना स्ट्रगल किया है, इस बारे में जानकारी दे रहे हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने भी नेपोटिज्म पर बॉलीवुड इंडस्ट्री का भांडा फोड़ा है। उन्होंने दो वीडियो जारी किए हैं, जिसमें वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की सच्चाई बताती नजर आई हैं।