Friday, 19 June 2020

महेश भट्ट-रिया चक्रवर्ती ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हो गये हैं लेकिन गलत वजहों, घटिया तस्वीरों की वजह से


 कंगना रनौत ने महेश भट‍्ट और मुकेश भट‍्ट को घटिया बयानबाजी के लिये लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा है - अगर मामले की निष्पक्ष जांच होती है तो वह खुलकर बोलने को तैयार है। मीडिया में मुकेश भट्ट ने सुशांत सिंह राजपूत को परवीन बॉबी जैसा कहा था। उस रास्ते पर वह बढ़ रहा था। ऐसा मुकेश भट्ट ने दावा किया था। पर उन लोगों ने परवीन बॉबी के साथ क्या किया था यह तो सबको याद है ही।

इधर वेटरन महेश भट्ट और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ट्विटर पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें आज से 2 साल पहले सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। जिसमें महेश भट्ट, रिया कंधे पर अपना सिर रखे हुए नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को खुद रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 2018 में शेयर किया था। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए महेश भट्ट को जन्मदिन की बधाई दी थी और कहा था- 'हैप्पी बर्थडे मेरे बुद्धा। सर ये आपने मुझे प्यार से संभाला, प्यार दिया और मुझे उड़ना सिखाया। आप एक ऐसे इंसान हैं जो दूसरों को रोशन करते हैं। यही नहीं महेश भट्ट इंस्टाग्राम पर कुल 27 लोगों को फॉलो कर रहे हैं जिसमें बेटी और पत्नी के अलावा रिया चक्रवर्ती भी हैं जो बेहद आश्चर्यजनक है, क्योंकि रिया दोयम दर्जे की सेलेब्रिटी में गिनी जाती है।

वैसे कंगना ने महेश भट्ट को बड़बोला कहते हुये कहा- महेश भट्ट ने ऋतिक रोशन के साथ हमारे रिश्ते के टूटने के बाद ऑन रिकॉर्ड घोषणा की थी कि रितिक ने जो भी सबूत दिखाये हैं, उनमें एक त्रासदी देखी गई है। मेरा जिक्र करते हुये उन्होंने यह भी घोषित किया था कि मेरा एक दुखद अंत बहुत निकट है। मुझे आश्चर्य है कि आखिर ऐसी क्या बात थी, जो ऐसा कहना पड़ा। चार साल हो गये हैं और कोई त्रासदी नहीं हुई। उन्हें क्यों यकीन था कि एक त्रासदी है? वह इतना निश्चित क्यों था कि मेरा अंत निकट है?

अब सुशांत के मामले में महेश भट्ट का भाई मुकेश भट्ट दावा कर रहा है कि सुशांत परवीन बाबी की राह पर था। वह यह कहने वाला कौन है? सुशांत एक स्कॉलर था। अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिये उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से छात्रवृत्ति भी छोड़ी। ऐसा कुछ जो उनके बच्चे सपने में भी सोच नहीं सकते। कल अगर उनके बच्चे ऐसा करते हैं और कोई टिप्पणी करता है कि यह सिर्फ इसलिये हुआ क्योंकि वे परवीन बाबी की तरह बन रहे थे, मैं देखना चाहती हूं कि वे इसके बारे में कैसा महसूस करते हैं।

कंगना ने खुलासा किया कि राम-लीला और बाजीराव मस्तानी के लिये सुशांत पहली पसंद थे- जब मैंने शुरुआत की, तो मुझे पता था कि सुशांत का एक बहुत बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ अनुबंध है। वह राम-लीला के लिये पहली पसंद थे। बाजीराव मस्तानी के लिये पहली पसंद। वह उन फिल्मों पर काम नहीं कर सके, जो बहुत बड़ी हिट बन गईं। फिर निश्चित रूप से, उनका एक निश्चिंत एटीट्यूड था, उन्हें लोगों की बटरिंग पसंद नहीं थी। वह बहुत वल्नरेबल था। हर इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि वह खुद को व्यक्त करना नहीं जानते थे। और वह भी एक बच्चे के रूप में जब भी वह बाहर जाता था और लोगों को देखता था, तो वह नहीं जानता था कि वे उसके बारे में क्या सोच रहे थे, इसलिए वह बहुत अध्ययनरत हो गया।

रंगून के बाद कह दिया गया कंगना का चैप्टर क्लोज है। उस कंगना को जिसने क्वीन, तनु वेड्स मनु और मणिकर्णिका जैसी फिल्म दी थी। यदि जांच की जाती है, तो मैं इसके बारे में खुलकर बात करूंगी, क्योंकि मीडिया में पर्याप्त सबूत हैं। हर कोई जानता है कि वह गैंग के शिकार हुये हैं।