Wednesday, 1 April 2020

कोरोना वायरस के बीच पाकिस्तान में उठी इस टीम को PSL की विजेता बनाने की मांग


दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण त्राही-त्राही का माहौल बना हुआ है। कोरोना का दंश पूरा विश्व झेल रहा है जिसके आगोश में देश के देश आ गए हैं। पिछले साल चीन के वुहान शहर से निकले इस वायरस ने तेजी के साथ पूरी दुनिया में अपने पांव फैला दिए हैं और अब तो ये वायरस पूरी तरह से छा चुका है।
कोरोना के कारण एक बड़ा असर पड़ा है खेल जगत पर
कोरोना वायरस के इस बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इन दिनों तो दुनिया के तमाम देशों में लॉकडाउन की स्थिति आ चुकी है। कोरोना के बढ़ते हुए असर को देखते हुए पिछले महीनें से ही एक के बाद एक कई खेल इवेंट को भी टाल दिया गया।
जहां 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को भी आगे खिसका दिया तो वहीं दूसरी तरफ पडोसी मुल्क पाकिस्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही रद्द करने का फैसला किया। क्रिकेट जगत में और भी कई इवेंट को इसी तरह से रद्द किया गया।
पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में किया गया रद्द
पाकिस्तान सुपर लीग का पांचवां सीजन इस साल खेला जा रहा था। जो अपने पूरे शबाब के साथ आगे बढ़ता जा रहा था लेकिन बढ़ते हुए कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पीसीबी ने आनन-फानन में पीएसएल लीग को रद्द करने का फैसला किया।
ऐसे में पीएसएल जब अपने अंतिम चार के दौर में प्रवेश करता उससे पहले ही उसे रद्द कर दिया गया। जिसके बाद माना जा रहा है कि पीसीबी इस सीजन को आने वाले समय में स्थिति पूरी तरह से साफ होने के बाद शेष टूर्नामेंट को आयोजित करना सकता है।
राशिद लतीफ ने की मांग अंक तालिका में नंबर वन मुल्तान सुल्तांस को घोषित कर दें चैंपियन
अंतिम चार में मुल्तान सुल्तांस, लाहौर कैलेंडर्स, कराची किंग्स और क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीमें आयी हैं। ऐसे में ये भी बात सामने आयी है कि नवंबर में इस टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच कराए जा सकते हैं। लेकिन वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने मांग की है कि मुल्तान सुल्तांस को चैंपियन घोषित करें।

पीएसएल के पांचवें सीजन में मुल्तान सुल्तांस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से 6 मैच जीते और 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। ऐसे में राशिद लतीफ ने अंक तालिका में पहले पायदान पर रहने के कारण इस तरह की मांग की।