
युवराज सिंह और हरभजन सिंह इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को बहुत सारे मैचों में जीत दिलाई। एक ने गेंद से बल्लेबाज़ों को नचाया तो दूसरे ने गेंदबाज़ों को अपनी बल्लेबाज़ी से डराया, लेकिन अब इन दोनों खिलाड़ियों को अपने भारतीय फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
नई दिल्ली: युवराज सिंह और हरभजन सिंह इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को बहुत सारे मैचों में जीत दिलाई। एक ने गेंद से बल्लेबाज़ों को नचाया तो दूसरे ने गेंदबाज़ों को अपनी बल्लेबाज़ी से डराया, लेकिन अब इन दोनों खिलाड़ियों को अपने भारतीय फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। चलिए इसका खुलासा भी कर देते हैं।
भज्जी और युवी कोरोना की वजह से फैंस के निशाने पर आ गए हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कई भारतीय क्रिकेटर्स सामने आए हैं और वो जितना हो सकता है, उतनी मदद भी कर रहे हैं। इसी बीच युवराज सिंह ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में शाहिद अफरीदी और उनके फाउंडेशन को सपॉर्ट किया, लेकिन अब ये मदद युवराज सिंह पर भारी पड़ती दिख रही है।
भारतीय क्रिकेट फैन्स ने युवराज के साथ-साथ हरभजन सिंह को भी को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। क्योंकि हरभजन ने भी शाहिद अफरीदी फाउंडेशन को सपोर्ट किया है। युवराज सिंह ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और उनके फाउंडेशन को सपोर्ट किया।