Wednesday, 1 April 2020

युवराज-हरभजन ने बढ़ाया पाकिस्तान की तरफ मदद का हाथ, शाहिद अफरीदी ने कहा धन्यवाद


दुनियाभर में पांव पसार चुके कोरोना वायरस ने अपना खौफ फैला रखा है. इस महामारी से लड़ने के लिए सभी अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं. साथ ही कुछ सेलिब्रिटीज व क्रिकेटर्स इस परेशानी में मदद के लिए सामने आ रहे हैं. इसी बीच युवराज सिंह-हरभजन सिंह ने पाकिस्तान की तरफ मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए शाहिद अफरीदी की फाउंडेशन में फंड डोनेट किया है. जिसपर अब अफरीदी ने उन्हें धन्यवाद कहा है.
युवराज-हरभजन ने की पाकिस्तान की मदद
These are testing times, it’s time to lookout for each other specially the ones who are lesser fortunate. Lets do our bit, I am supporting @SAfridiOfficial & @SAFoundationN in this noble initiative of covid19. Pls donate on http://donatekarona.com  @harbhajan_singh
9,353 people are talking about this
दुनियाभर में आतंक फैल रहे कोरोना वायरस से राहत के लिए सभी सरकारें जमीनी सतह पर काम कर रही हैं. इसके अलावा कई फाउंडेशन भी काम कर रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का फाउंडेशन भी नेक काम में लगा हुआ है. अब युवराज ने मंगलवार दोपहर में किए गए ट्वीट में पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और उनके फाउंडेशन का सपोर्ट किया है.
जिसपर उन्होंने लिखा- यह काफी मुश्किल समय है. यह समय है जब हम एक दूसरे के साथ आएं खासकर उनके जिनको जरूरत है. अपना फर्ज निभाते हैं. मैं शाहिद अफरीदी और एसएएफ संस्था का समर्थन करता हूं. कृपया डोनेटकोरोना डॉट कॉम पर दान दीजिए. घर में रहिए.
वहीं हरभजन ने भी अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दुनिया बहुत ही मुश्किल वक्त से गुजर रही है. कृपया मदद के लिए सामने आएं और मदद करें.
शाहिद अफरीदी ने किया शुक्रिया
युवराज सिंह-हरभजन सिंह को धन्यवाद करते हुए शाहिद अफरीदी ने पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा- आप दोनों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद, अपने आप को और मेरे भाई दोनों को समर्थन के बड़े पिलर हैं; हमारा ये रिश्ता खासतौर पर मानवता के लिए प्रेम और शांति की सीमाओं को दर्शाता है. आपके साथ आपके नेक प्रयासों के लिए आपको शुभकामनाएं.
पाकिस्तान में स्थिति खराब

पाकिस्तान को कोरोना वायरस ने बुरी तरह जकड़ रखा है. वहां संक्रमित लोगों की संख्या 1800 को पार पहुंच गई है. वहीं 25 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इतनी गंभीर स्थिति होने के बावजूद अभी भी पाकिस्तान की सड़कें सन्नाटी नहीं हैं. कुछ वक्त पहले ही शोएब अख्तर ने एक वीडियो के जरिए बताया था कि पाकिस्तान में लोग आराम से बाहर घूम रहे हैं जबकि इस वक्त उन्हें घरों में रहना चाहिए.