अगर आप अखबार पढ़ते हैं तो आपने एक बात जरुर नोटिस की होगी कि हर रोज़ किसी ना किसी लड़की की दहेज़ प्रताड़ना का एक आर्टिकल अवश्य अखबार में मौजूद रहता है। दहेज़ अभी तक लाखों बेटियों की जान ले चूका है। मगर हाल ही में एक लड़की ने इस प्रथा का विरोध करने के लिए एक अनूठी मिसाल पेश की जिसके बाद पूरा देश उसे सलाम कर रहा है।
दरअसल यह पूरा मामला राजस्थान के झुंझुनू के मेघपुर पंचोली गांव का है। जहां महिपाल सिंह खांडा की बेटी प्रियंका ने दहेज के विरुद्ध ऐसी हिम्मत दिखाई जो सब के लिए प्रेरणा बन गई। दहेज के लालची अपने होने वाले दूल्हे को सबक सिखाने के लिए इस बहादुर बेटी ने ऐसी चाल चली कि जिसे देखकर हर कोई इस बहादुर बेटी को सलाम कर रहा है। आपको बता दें कि प्रियंका की विवाह कॉन्स्टेबल आशीष के साथ होनी थी। विवाह की सभी तैयारियां हो चुकी थी लेकिन उसी वक्त दूल्हे ने ऐसी डिमांड रखी थी कि वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए।
प्रियंका की मां के अनुसार प्रियंका अपने पापा की सबसे लाडली बेटी थी. दोनों बाप बेटी एक दूसरे पर जान छिड़कते थे. प्रियंका के पिता ने उसके लिए एक अच्छा और भरा पूरा परिवार देखा. लेकिन वह परिवार इतना लालची निकलेगा ऐसा उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था।