सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के काकरपोखर निवासी अनवारुल के दांपत्य जीवन में आयी कड़वाहट ही पत्नी मैनाज की हत्या की वजह बनी। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो शुरुआती दिनों में दोनों के संबंध काफी अच्छे थे, लेकिन मुंबई में दुर्घटना का शिकार अनवारुल के शारीरिक रूप से कमजोर होने के बाद उनके रिश्तों में खटास आने लगी थी। मैनाज किसी से फोन पर बात कर लेती तो अनवारूल को यह नागवार लगता था। इतना ही नहीं पत्नी उसकी कमजोरी को लेकर खुलेआम ताना देने लगी थी।
loading…
यह बातें उसे अंदर तक झकझोर देतीं। इस विवाद का अंत ऐसा होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। एक झटके में पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद उसने अपना निजी अंग काटने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने शल्य चिकित्सा के जरिये उसके निजी अंग को जोड़ दिया है। अनवारुल हक दो भाई हैं। पिता की मृत्यु हुई तो बड़ा भाई बंटवारे के बाद मां के साथ अलग रहने लगा। 18 जून 2018 को अनवारुल हक का निकाह चाचा की लड़की मैनाज से हुआ था।
वहीं माता तहरुनिशा ने बताया कि बेटी का स्वास्थ्य दिनों दिन गिरता जा रहा था। जब इसका कारण पूछते थे, तो वह टाल जाती थी। कभी कुछ नहीं बताया। इटवा के सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पति का इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। चिकित्सकों के दल ने आपरेशन किया है। स्थिति नाजुक बताई जा रही है। उसके ठीक होने के बाद ही घटनाक्रम की जानकारी हो सकेगी।