Tuesday, 31 March 2020

प्रेमी संग भाग रही थी बहन, भाई को पता चल गया, तो भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया ऐसा कांड, जानकर उड़ जायंगे आपके होश


कलियर में किशोरी के परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद नाबालिग प्रेमिका के साथ भाग रहे युवक को परिजनों ने घेर लिया। किशोरी को तो परिजनों ने पकड़ लिया, लेकिन आरोपित परिजनों समेत फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी और उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loading…
दरअसल, आपको बता दें की कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके चलते शुक्रवार की रात को प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका के परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इस काम में नाबालिग लड़की ने उसकी मदद की। इसके बाद आरोपित उसे लेकर अपने घर आ गया। इसी बीच लड़की को उसके प्रेमी के साथ जाते देख एक पड़ोसी ने देख लिया। 
पड़ोसी ने किशोरी के घर जाकर परिजनों को सूचना देने पहुंचा तो पता चला कि सभी बेहोशी की हालत में है। एक अन्य कमरे में सो रहा किशोरी का भाई ही सही हालत में मिला, जिसके बाद पड़ोसी ने किशोरी के भाई को पूरे मामले से अवगत कराया। युवक अपने पड़ोसी और अन्य ग्रामीणों के साथ आरोपित युवक के घर पहुंच गया। जिस समय युवक वहां पर पहुंचा तो प्रेमी कहीं जाने के लिए किशोरी के साथ मिलकर बैग में कपड़े रख रहा था।
विरोध करने पर प्रेमी ने युवक और उसके साथ आए लोगों की पिटाई की। युवक की मां और बहन ने भी इसमें उसका साथ दिया। जिसके बाद युवक उसकी मां और बहन वहां से फरार हो गए, लेकिन किशोरी को परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इस मामले की तहरीर कलियर पुलिस को दी गई है। कलियर थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में युवक नईम और उसकी मां, बहन पर मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।