Tuesday, 31 March 2020

बहन के साथ था प्रेम प्रसंग। ईंट मार मारकर कर दी हत्या।

यूपी के मऊ जिले के कोपागंज थाने के बसारतपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिलने के बाद हडकंप मच गया। विनोद नाम के शख्स की किसी ने हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने मामला सुलझा लिया है।

Third party image reference
क्या है पूरी कहानी?
दरअसल विनोद बसारतपुर गांव में रहता था और उसी गांव की एक लड़की से उसके प्रेम संबंध थे। लड़की के भाई को जब इस बात का पता चला तो उसने पहले तो विनोद को अपनी बहन से दूर रहने की सलाह दी। लेकिन विनोद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह छुपकर आरोपी की बहन को मिलने लगा
आरोपी और उसका परिवार इन सब बातों से बहुत तनाव में था। एक दिन 20 तारीख को जब विनोद ने आरोपी की बहन को रात में मिलने के लिए बुलाया तो इस बात की भनक आरोपी को लग गई।
वह अपनी बहन के पीछे - पीछे उस जगह पर पहुंच गया जहां विनोद ने उसे मिलने बुलाया था। विनोद जब आरोपी की बहन के साथ दिवार पर बैठा था तो आरोपी ने पिछे से विनोद के सिर पर ईंट दे मारी। इस से विनोद नीचे गिर गया। उसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर ईंट से तब तक वार किया जब तक कि विनोद का जिस्म ठंडा ना पड़ गया।
उसके बाद लड़की का भाई मृतक विनोद के मोबाइल फोन को लेकर भाग गया और उसकी मोबाइल को बाद में तमसा नदी में फेक दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्य़वाही किया है।