Tuesday, 31 March 2020

घर में हुआ हिना खान का बुरा हाल, पैरदान धोते-धोते रोने लगी अभिनेत्री, यह है वजह


कोरोना वायरस ने दुनिया भर में तबाही मचाई हुई है. देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है. इस वजह से हर कोई अपने घर में है. कोई भी बाहर नहीं निकल रहा है. यह नियम सितारों पर भी लागू है. इसी वजह से सितारे अपने घर में कैद हैं. हालांकि इस समय सितारों को अपने काम भी खुद ही करने पड़ रहे हैं.
कोई बर्तन धोता हुआ नजर आता है तो कोई झाड़ू लगाता हुआ. कोई कपड़े धो रहा है. इन सितारों के यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किए जा रहे हैं. मशहूर एक्ट्रेस हिना खान का भी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते-रोते पैरदान धोते हुए नजर आ रही हैं.


हिना खान ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. इस वीडियो में हिना पैरदान धोते हुए दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा वह सलमान की फिल्म का गाना भी गुनगुना रही है. इस वीडियो में हिना खान रोते हुए भी दिखाई दे रही है.



हिना ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- उत्साह को बढ़ाते रहिए. हिना इस वीडियो में मजाकिया अंदाज में रो रही है. यह काम उनकी मां ने करने के लिए दिया है, जिन्हें वह मस्ती से कर रही है. इससे पहले भी हिना खान के कुछ वीडियो सामने आए थे . एकवीडियो में वह पोंछा लगाती हुई नजर आ रही थी.