Tuesday, 31 March 2020

इस मशहूर सिंगर की बहन है नीतू, कोरोना वायरस के मरीजों का कर रहीं हैं इलाज


बॉलीवुड और पंजाबी रैपर रफ्तार को हर कोई जानता है। रफ्तार के गाने का बच्चा बच्चा फैन है। इन दिनों रफ्तार अपनी नई सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। कोरोना वायरस लॉक डाउन के दौरान रफ्तार के लिए एक ऐसा खास मूमेंट आया है जिस पर उन्हें गर्व हो रहा है। रफ्तार को ये खास पल उनकी बहन नीतू ने दिया है। दरअसल देश में चल रही कोरोना वायरस की इस गंभीर समस्या के वक्त रफ्तार की बहन नीतू इस बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज कर रही हैं। जी हां, नीतू एक नर्स हैं और वो इन दिनों अपनी सेवाएं कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों को दे रही हैं।

रैपर रफ्तार ने बहन की एक फोटो शेयर कर उनके काम की खूब तारीफ की है। रफ्तार ने लिखा, 'नीतू मेरे मामा की लड़की, जो कि एक नर्स है। हम सबको तुमपर गर्व है। अपने चेहरे पर एक मुस्कान लिए इस महामारी से बहादुरी से लड़ रहे हैं। लड़की हमारी हीरा है। उन सभी डॉक्टर्स, नर्स और हॉस्पिटल स्टाफ को मेरा सलाम जो जिंदगी बचाने की जंग लड़ रहे हैं। सबको बहुत शुक्रिया, जय हिंद।'
बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए लॉकडाउन में रफ्तार भी लोगों की मदद कर रहे हैं। रफ्तार अवारा कुत्तों को खाना खिला रहे हैं और जरुरतमंद को खाना भी खिला रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स इस जंग में लोगों की मदद कर रहे हैं और पीएम केयर फंड में भी करोड़ों रुपये भेज रहे हैं। अक्षय कुमार ने 25 करोड़, कार्तिक आर्यन ने एक करोड़, भूषण कुमार ने 11 करोड़ रुपये, वरुण धवन ने 55 लाख रुपये, रणदीप हुड्डा ने एक करोड़ दान में दिए हैं।