बोरगांव बुजुर्ग (खंडवा). त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते पंधाना थाना क्षेत्र के लिंगीफाटा से सटे जंगल में महिला की पत्थर से सिर कुचल कर पूर्व प्रेमी द्वारा हत्या कर दी है। हत्या के बाद से आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ फरार हो गया। वारदात शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राधाबाई पति राधेश्याम (35) निवासी डुल्हार शनिवार को घर से तैयार होकर बोरगांव बुजुर्ग स्थित निजी क्लीनिक पर इलाज कराने पहुंची। जहां उसका प्रेमी सोनू पिता बुधिया (27) निवासी खिराला मिला। उपचार कराने के बाद दोनों ने दुकान से नाश्ता खरीदा और बाइक पर सवार होकर लिंगीफाटा होते हुए जंगल की ओर चले गए। इसी दौरान प्रेमिका पर संदेह होने पर पूर्व प्रेमी कैलाश उर्फ रावण (40) निवासी खैगावड़ा अपने एक अन्य साथी के साथ उनका पीछा कर रहा था। वह भी बोरगांव से पीछा करते हुए 12 किमी दूर बाइक से जंगल में पहुंचा। जहां राधाबाई अपने प्रेमी सोनू के साथ थी। यह देख कैलाश भड़क उठा और सोनू के साथ लकड़ी से मारपीट शुरू कर दी। जैसे-तैसे सोनू खुद को बचाकर मौके से भाग निकला। इसके बाद कैलाश ने राधाबाई की पत्थरों से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस से बोला मेरी पत्नी को गुंडे छुड़ाकर ले गए
घटनाक्रम के दौरान भागते हुए सोनू ने डायल-100 पुलिस को फोन लगाकर मामले की सूचना दी और बोला कुछ गुंडे मेरी पत्नी को छुड़ाकर ले गए हैं। जानकारी मिलते ही बोरगांव बुजुर्ग पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। रास्ते में सोनू मिला। वह पुलिस को घटनास्थल पर लेकर पहुंचा। जहां महिला का शव पड़ा था। हत्या होने की खबर मिलते ही हेड क्वार्टर डीएसपी केपी डेविड, एफएसएल अधिकारी डॉ. विकास मुजाल्दे, पंधाना टीआइ जमीलुद्दीन सिद्दीकी, बोरगांव चौकी प्रभारी आरएस मालवीय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। वहीं सोनू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने मृतका को अपनी प्रेमिका बताया।

साथ काम करते हुई पहचान और फिर बने प्रेम संबंध
चौकी प्रभारी आरएस मालवीय ने बताया मृतका राधाबाई विधवा है। उसका कैलाश से पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनू और राधाबाई खंडवा स्थित वेयर हाउस में साथ मजदूरी करते थे। यहां दोनों का परिचय हुआ और धीरे-धीरे राधाबाई और सोनू के बीच प्रेमप्रसंग शुरू हो गया। करीब एक माह से दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था। शनिवार को पहली बार वह दोनों मिलने के लिए जंगल पहुंचे थे। पूछताछ में सोनू ने बताया पूर्व में भी कैलाश ने उसे राधाबाई से दूर रहने की चेतावनी दी थी। मामले में कैलाश की शिनाख्त भी सोनू ने की है। वहीं एक अन्य आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी
इधर, वारदात सामने आने और सोनू के बताए अनुसार घटनाक्रम की पुष्टि करने के लिए पुलिस ने बोरगांव बुजुर्ग में हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में सोनू बाइक पर राधाबाई को बैठाकर ले जाते हुए नजर आया। ठीक उसके पीछे कैलाश भी एक अन्य साथी के साथ बाइक पर जाते हुए दिखा है। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाते समय भी सोनू कैमरे में कैद हुआ है। मामले में पुलिस कैलाश सहित अन्य एक आरोपी की तलाश कर रही है।

कैलाश आया और गाली देते हुए मारने लगा
घटनाक्रम के चश्मदीद सोनू ने बताया मैं राधाबाई के साथ लिंगी फाटे के जंगल में गया था। दोनों सुनसान जंगल में पहुंचकर रुके और साथ ले गए नाश्ते की थैली खोल रहे थे। तभी कैलाश मौके पर पहुंच गया। सोनू कैलाश को पहले से पहचानता है। कैलाश ने आते ही गालीगलौज शुरू कर दी और लकड़ी उठाकर मारपीट करने लगा। बचाव किया, लेकिन उसने मारना नहीं छोड़ा। जैसे-तैसे खुद को बचाकर मौके से भागा और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तो राधाबाई की सिर कुचली खून से लथपथ लाश पड़ी थी। मारपीट में सोनू घायल हुआ है।

त्रिकोणीय प्रेमप्रसंग में महिला की सिर कुचलकर हत्या की गई है। प्रेमी सोनू के बयान के आधार सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें कैलाश अपने साथ के साथ नजर आया है। हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच कर रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।