
मुंबई। युवा ऑलराउंडर Hardik Pandya भारत ए टीम के साथ शनिवार को न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना नहीं हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार fitness test में फेल होने की वजह से Hardik Pandya को दौरे पर नहीं भेजा गया। इस मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब Hardik Pandya के ट्रेनर एस रजनीकांत ने यह सनसनीखेज बयान दिया कि Hardik Pandya का कोई fitness test हुआ ही नहीं है।
Hardik Pandya की जगह विजय शंकर भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना हुए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ट्रेनर रजनीकांत ने कहा, Hardik Pandya पूरी तरह फिट है और वे किसी टेस्ट में फेल नहीं हुए हैं। यह मेरा फैसला था कि अभी उनकी ट्रेनिंग जारी रखी जाए। हम उन्हें अभी इंटरनेशनल क्रिकेट के वर्कलोड से दूर रखना चाहते हैं।
रजनीकांत ने कहा, Hardik Pandya 100 प्रतिशत फिट है और उनकी फिटनेस को लेकर कोई संदेह नहीं है। लेकिन हम उन्हें अभी इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम से दूर रखना चाहते थे। उनका कोई fitness test नहीं हुआ है इसलिए fitness test में फेल होने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।
टीम इंडिया में चुने जाने की संभावना नहीं :
Hardik Pandya भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं गए है, इसके चलते उनके अब न्यूजीलैंड दौरे पर Team India में शामिल किए जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा रविवार को की जानी है।
आराम से क्लियर कर सकते हैं यो-यो टेस्ट :
रजनीकांत ने कहा, Hardik Pandya पूरी तरह फिट है और यो-यो टेस्ट में 20 अंक हासिल कर सकते हैं। हमने उनकी गेंदबाजी की वजह से अभी उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रखा है। गेंदबाजी के वर्कलोड के मामले में उनका काम जारी है और इसके चलते हम उन पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते हैं। हार्दिक पांड्या की फिटनेस से जुड़ा हर डाटा और रिपोर्ट्स बीसीसीआई को भेज दी गई है।