बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पे हर किसी का दिल जीता हैं. आज भी रेखा की खूबसूरती लोगों को दीवाना बना देती हैं. रेखा आज भी कही भी जाती हैं तो कैमरे की पोजीशन उन्ही पे होती हैं. आज हम इस लेख में रेखा के जीवन से जुड़ी कुछ बातें आपको बताने वाले हैं. आइये देखते हैं.

रेखा 90 के दशक की बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्री रही हैं. उनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 में चेन्नई में हुआ था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1966 में तमिल फिल्म रंगुला रत्नम से की थी.
इसके बाद उन्होंने 1970 में रिलीज हुई फिल्म सावन भादो से बॉलीवुड में कदम रखा. रेखा अपने 50 साल के फिल्मी करियर में कम से कम 200 फिल्मों में काम कर चुकी हैं. जानकारी के लिए बता दें, भले ही रेखा काफी लोकप्रिय अभिनेत्री रही हो लेकिन रेखा का जीवन विवादों में घिरा रहा हैं. रेखा को अपनी पर्सनल लाइफ में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा हैं. रेखा के जीवन में कई ऐसे राज हैं जो सिर्फ रेखा को ही मालूम हैं.
रेखा ने अपनी बायोग्राफी में कई सारी ऐसे घटनाओं के बारें में बताया हैं जिससे साफ पता चलता हैं कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत कष्ट झेले हैं. रेखा ने कोलकाता में विनोद मेहरा से शादी की थी. लेकिन जब वह दोनों मुंबई से वापस आए तो विनोद मेहरा की मां ने रेखा को धक्का मार कर बाहर निकाल दिया. विनोद मेहरा की माँ ने रेखा को मारने के लिए हाथ में चप्पल ले ली थी. इसके बाद ख़बरें आने लगी कि विनोद मेहरा और रेखा का तलाक हो गया हैं. लेकिन कुछ दिनों बाद ही ख़बरें आने लगी कि रेखा और अमिताभ बच्चन में अफेयर चल रहा हैं.
भले ही विनोद मेहरा से उनका तलाक हो गया। लेकिन रेखा आज भी अपनी मांग में सिंदूर भरती है. इस बात का किसी को नहीं पता है कि वह सिंदूर किसके नाम का है.
लेकिन एक इंटरव्यू में रेखा से जब पूछा गया कि आप किसके नाम का सिन्दूर लगती हो. तो रेखा ने जवाब में कहा कि मैं जिस शहर में रहती हूं. वहां सिन्दूर लगाने का फैशन हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारें में क्या सोचते हैं.
लेकिन अभिनेता पुनीत इस्सर की पत्नी ने रेखा के बारें में बयान देते हुए कहा कि वह अपनी मांग में अमिताभ बच्चन के नाम का सिन्दूर भरती हैं.





