Sunday, 19 January 2020

अपनी सालियों के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुके हैं ये बॉलीवुड अभिनेता, जानिये इनके नाम


 
1. सैफ अली खान: सैफ की पत्नी का नाम करीना कपूर है। करीना की बहन करिश्मा कपूर यानि सैफ की साली हुई। सैफ करिश्मा के साथ फिल्म 'हम साथ साथ है' में एक साथ काम कर चुके है।

 
2. अजय देवगन: काजोल का पूरा नाम काजोल मुखर्जी है, जोकि अजय देवगन की पत्नी हैं। काजोल एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की चचेरी बहन हैं। फिल्म 'चोरी चोरी' में रानी अपनी बहन के पति यानी अपने साले अजय देवगन के साथ रोमांस कर चुकी हैं।

 
3. राजेश खन्ना: सुपरस्टार राजेश खन्ना अपनी पत्नी डिम्पल कपाड़िया की बहन यानी साली सिंपल कपाड़िया के साथ फिल्म 'अनुरोध' में नजर आ चुके है।

 
4. नसीरुद्दीन शाह: नसीरुद्दीन शाह अपनी पत्नी रत्ना पाठक की बहन यानी अपनी साली सुप्रिया पाठक के साथ फिल्म मासूम, मिर्च मसाला और बाजार में रोमांस कर चुके हैं।