1. नम्रता शिरोडकर और शिल्पा शिरोडकर:
नम्रता शिरोडकर और शिल्पा शिरोडकर सगी बहनें हैं इस बात से आज भी काफी लोग अनजान है। आपको बता दें कि नम्रता शिरोडकर ने साल 1993 से 2004 तक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। अगर नम्रता शिरोडकर की बड़ी बहन शिल्पा शिरोडकर की बात करें तो उन्होंने साल 1989 से 2000 तक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। उसके बाद साल 2013 में उन्होंने टीवी सीरियल एक मुट्ठी आसमान से छोटे पर्दे पर वापसी की।
2. भानुप्रिया और शांतिप्रिया:
भानुप्रिया और शांतिप्रिया ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। भानुप्रिया ने साल 1986 की बॉलीवुड फिल्म दोस्ती दुश्मनी से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। शांतिप्रिया साल 1991 की बॉलीवुड फिल्म सौगंध से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के अपोजिट काम किया था।
3. नगमा और ज्योतिका:
नगमा ने साल 1990 से 2008 तक हिंदी सिनेमा में काम किया। आपको बता दें कि साल 2004 में नगमा ने पॉलिटिक्स ज्वाइन की थी। नगमा की बहन का नाम ज्योतिका है। ज्योतिका ने साउथ फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने साल 1997 से 2009 तक फिल्मों में काम किया उसके बाद साल 2015 में उन्होंने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की।
4. श्रुति हासन और अक्षरा हासन:
फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन और अक्षरा हासन रियल लाइफ में सगी बहने हैं इस बात से आज भी काफी लोग अनजान है। आपको बता दें कि साल 2015 की बॉलीवुड फिल्म शमिताभ से अक्षरा ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। अक्षरा हासन की बड़ी बहन श्रुति हासन साल 1999 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।



